Wednesday 30 May 2012

कोई तो लिख दे!

Written By Prateek Sancheti


कोई तो लिख दे मेरे शब्दों को अपने शब्दों मे,
कोई तो कह दे मेरे लव्जों को अपने लव्जों मे,
अरे! मेरे दीवानो जरा मेरा भी तो दीदार करो,
कोई तो रख दे यह बात मेरे बहते अश्को में।

कोई तो लिख दे मेरे शब्दों को अपने शब्दों मे।

मैं तो तैर रही हुँ अपने पंखों के वजूद पर,
कोई तो उड़ान भर दे मेरे बहकते पंजो मे,
केष के जाल से मेरा सारा निर्माण हुआ,
अब कोई तो बुरख दे कागज का महल मिट्टी के वकतव्यों मे।

कोई तो लिख दे मेरे शब्दों को अपने शब्दों मे।

Saturday 26 May 2012

जीवन क्या है?

Written By Prateek Sancheti



किसी ने पुछा यह जीवन क्या है?
मैने कहा कला है;
उसने कहा इसका शिक्षक प्रतीक बताओ कहाँ है?

पूछ-पूछ कर वह यह पूछ गया,
क्या मानव इसकी अदा है?
किसी ने पुछा यह जीवन क्या है?
मैने कहा कला है।

बात-बात में सारे पन्ने,
यह कवि खोल गया है;
मेने बोला बेटा पंछी यह तेरी आत्मकथा है।

कह गया वह मेरा जीवन,
आसमानो मे उड़ गया है;
मैने कहा भूल ना नादाँ वहीं रोचक हवा है;


किसी ने पुछा यह जीवन क्या है?
मैने कहा कला है।

Sunday 20 May 2012

मुस्कुराती जिंदगी

Written By Prateek Sancheti


हँसती है कुछ पल इतना रोती है,
दिल-ए-फरमान तु जिंदगी क्यों मुझको इतना ढ़ोती है?
आस-पास की सारी कश्ती मै तैर लगाने जाता हुँ,
मझधार की शक्ति तु युँ हँसकर झेल लेती है;

हँसती है कुछ पल इतना रोती है,
तेरे एहसानो से “दिललगी” जीवन एक अनमोल मोती है!

छुपे राज हैं तेरे हर नये वास्तों पर,
मंजिल के सफर को तेरी छाँव आसान कर देती है,
एक अंगार है तेरे हर विशाल वृक्ष की उसी छाँव पर,
यह जीवन को नई सोच और अनुकूल राह देती है।

हँसती है कुछ पल इतना रोती है,
तेरे एहसानो से “दिललगी” जीवन एक अनमोल मोती है;
जीवन एक अनमोल मोती है।।

Friday 11 May 2012

मौन हवायें- शीतल अहसास

Written  by Prateek Sancheti
तु चुप क्यों बैठी है,
तेरी मुस्कान कौन पंछी ले उड गया;
मैं तेरे पास आ रहा,
मेरी जान तुझे कौन सा रंग चढ गया ।

तु किस पुकार में है,
मुख तेरा क्यों बधिर बन गया;
मेरी चाह तु इतनी बिखरी क्यों,
समुद्र से उड तेरा धर कहाँ बड़ गया ।


तु चुप क्यों बैठी है,
तेरी मुस्कान कौन पंछी ले उड गया ॥

Monday 7 May 2012

“शहीद सिपाही- वाह! बेक़सूर दुनिया”

Written by Prateek Sancheti


कुछ अंजामो के सहारे पथ बड़ जाते  है,
कुछ पथ युहीं हलके रह जाते है;
कठोर वाचना अहसासों की हो चली,
शीतल परिणाम यह जीत के शह्जादे ही सह पाते हैं;

कुछ अंजामो के सहारे पथ बड़ जाते  है!

रास्ते के बदलते छोर और मेहनत के ओझल मोड़,
दोनों आपस में बस यही गान गाते हैं;
पन्त की मुस्कान कभी पथित को ना थकाती,
यह थके हुए मुशाफिर ही आगे छाव के पेड़ कहलाते है;

कुछ अंजामो के सहारे पथ बड़ जाते  है!

मेरे सवाल आज भी शेष है,
जवाब कहा इस दुनिया में अब मिल पाते है,
खून की श्रंखला से ही हर जीत क्यों पाना होती आपको?
क्या यह सिपाही अपने माँ-बाप को बस यही देने आते है?

कुछ अंजामो के सहारे पथ बड़ जाते  है!

Friday 4 May 2012

"सफल समुद्र के पार"

Written by Prateek Sancheti


इन ध्रुवी निगाहों  से बहुत दूर जाऊँगा,
समुद्र की कश्ती को अपनी मुस्कान से बहाऊंगा,
सारा अम्बर एक ही मझदार को पकड़ेगा,
हवांए बदलेंगी और में अपनी छाप छोड़ जाऊँगा;

इन ध्रुवी निगाहों  से बहुत दूर जाऊँगा!

मेरे करवट बदलते मोड़ पर मत उलझना,
बिस्तर मखमल का दुनिया के लिए सिलवाऊँगा,
आहें मेरी संसार को समझेंगी,
में सांसो में बस कुदरत घोल जाऊँगा;

इन ध्रुवी निगाहों  से बहुत दूर जाऊँगा!

काव्य के रस  की जाम भर,
तेरे लिए लिखित मधुशाला खुलवाऊंगा,
बच्चन साहब भी जहाँ फीर जन्म लेंगे,
ऐसी धरती को में कविता  में लिख  जाऊँगा.

इन ध्रुवी निगाहों से बहुत दूर जाऊँगा!

Thursday 3 May 2012

"कलम ने मुझे सब दे दिया !"




Written By Prateek Sancheti

कलम ने मुझे सब दे दियाहिमालय के पार देश में उपहारटूटी हुई बैशाख को जोड़ अपने पन की मझदार से कह दियाकलम ने मुझे सब दे दिया;

रात का छिपा चन्द्रमा, दिन की रोशनी में तारो के संग दे दिया; शीतलता है अर्थ मेरा टिमटिम उजाले से मन यह कह गयाकलम ने मुझे सब दे दिया;

लेखक का ख़िताब, ऊपर वाले का निखार, हातों की नमी को किया संपूर्ण, बदन में उर्जा का स्मरण बह गयाकलम ने मुझे सब दे दिया;

प्यार का अहसास, बिना दिल लगाये जीवन जीने का राज, महंगाई की बातो में सस्ता मुझे अर्थ दे दिया, कलम ने मुझे सब दे दियाकलम ने मुझे सब दे दिया!

"मजदूर की ढहती पुकार"

                                                      Written By Prateek Sancheti

कहता हूँ अपनी बोझिल जुबान से, चलता बिन पैरदानो के नाम  से, ढहती लाजमी मुस्कान में ही हूँ, कुछ  नहीं मगर मजदूर इंसान में भी हूँ;

सपनो को सजाने बाबू की पढाई लेकिन रचित डामल के पसीने में अंजाम में ही हुं,  तीखी सूर्य की ज्वाला से कार से बाहर छाते का निर्माण में ही हूँ,  कुछ  नहीं मगर मजदूर इंसान में भी हूँ;

गुलदस्तो से सजी इमारते, मंदिरों की मूर्तियों का नक्कास में ही हूँ, कटे हुए फूलो का गुलदस्ता
तुम्हे दीवाना बनाता मगर उस गुलदस्ता का आयत  में ही हूँ,  कुछ  नहीं मगर मजदूर इंसान में भी हूँ;

खेतो से लहराती सरसों, घर में पक रही बाजरा की धान, लाड निकालती  दूध  से  बनी  चावल  की  खीर,  हर  पकवान  का  उपकार  में  ही  हूँ,  अफ़सोस  मगर  कुछ  नहीं मगर मजदूर इंसान में भी हूँ !